आरोपियों की तलाश में जुटी, सहेली भी हुई फरार
पीड़ित छात्रा ने बताया कि आरोपी उसे छोड़कर भाग गए जिसके बाद उसने रास्ते में एक व्यक्ति से इलाके के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वो स्कीम नंबर 78 इलाके में है। छात्रा ने किसी तरह दोस्त को फोन लगाकर मदद मांगी। दोस्त ने तुरंत उसके माता-पिता को बताया और फिर माता-पिता छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। शुरुआती तफ्तीश में पुलिस को पता चला है कि सहेली पूजा और आशीष के बीच प्रेम संबंध है और दोनों ही यूपी के रहने वाले हैं जो वारदात के बाद से फरार हैं। जिस कमरे में छात्रा के साथ ज्यादती की गई उसमें आशीष किराए से रहता है। अन्य दो आरोपी निपुल और रितेश के बारे में अभी कुछ ज्यादा जानकारी हाथ नहीं लग पाई है पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।