पढ़ें ये खास खबर- अब आंदोलन की राह पर प्राइवेट स्कूल : सरकार को चेताया- अगर 5 दिन में स्कूल नहीं खुले तो घेरेंगे CM निवास
छानबीन में पुलिस को मिला ये सामान
पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, कमरे में मौजूद मृतक के सामान की छानबीन शुरु की। इसमें पुलिस को डेढ़ लाख रुपये नकद और डायरी मिली। डायरी में आई लव यू नीलम, साथ ही बैंक में 1 करोड़ रुपए होने की भी बात लिखी है। पुलिस ने उसका मोबाइल खंगाला तो उसमें परिजन को किया गया एक मैसेज भी मिला, जिसमें काम का अधिक तनाव होने की बात लिखी है।
पढ़ें ये खास खबर- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बोले- खेती ही देश का आधार है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर कसा तंज
डायरी पर लिखी मिलीं ये दो लाइनें
पुलिस छानबीन में मिली युवक की डेली डायरी में लिखा था कि, ‘काम की वजह से अपनी जान दे रहा हूं। इसमें किसी का दोष नहीं है।’ घटना की जानकारी लगते ही परिजन भी शव की शिनाख्त के लिए पहुंच गए, जिन्होंने बताया कि पंकज प्लेयर बार टेंडर भी रहा है। उसने 15 मिनट में 120 तरह के मॉकटेल मिलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।
पढ़ें ये खास खबर- पूर्व मंत्री का दावा : नगरीय निकाय चुनाव में होगा कांग्रेस का कब्जा, कहा- भाजपा नहीं चला सकती विधानसभा
मुंबई के सांताक्रूज में रहता था पंकज
कनाड़िया पुलिस के अनुसार पंकज मुंबई में सांताक्रूज के लवकुश अपार्टमेंट के छठे फ्लोर पर रहता था। इवेंट कंपनी लेकर इंदौर आया था। वह कनाड़िया स्थित ग्लोरी पैलेस होटल ठहरा था। सोमवार रात उसने फांसी लगाई। मंगलवार को चेक आउट के समय पर होटल कर्मचारी उन्हें सूचित करने कमरे में गया, तो घटना के बारे में पता चला।
पढ़ें ये खास खबर- सर्वेयरों द्वारा धान रिजेक्ट किये जाने पर फिर बिगड़े हालात, किसानों ने नेशनल हाइवे पर किया जाम
मृतक के भाई ने बताईं ये बातें
मृतक के भाई के मुताबिक, पंकज के पिता की डेथ के बाद से वही घर की जिम्मेदारियां संभालने लगा था। उसकी मां और छोटा भाई नागपुर में रहते हैं। होनहार होने के कारण ही उसने इतनी कम उम्र में काफी नाम और पैसा कमाया था। वो देश के कई हिस्सों में इवेंट कर चुका है। कांम से संबंधित उसकी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर हैं। उसकी मुंबई स्थित तीन सेल्स कंपनियां और एक पुणे स्थित बार ट्रेनिंग एकेडमी भी है। बेनीप्रसाद के मुताबिक, वो रोजाना डायरी में पॉजिटिव विचार, रोजाना की बातें और भविष्य की प्लानिंग लिखता था। हालांकि, इन दिनों वो काम को लेकर काफी तनाव में था। उसने सुसाइड से पहले मोबाइल को फ्लाइट मोड में डालकर सभी दोस्तों और परिचितों को सॉरी व बाय का मैसेज भी लिखा था।