
युवती ने मॉल से लगाई थी छलांग, बयान लेने कुर्सी पर बैठी SI तो चिल्लाते हुए बोली युवती- 'वहां मेरे पति बैठे हैं, उनकी गोद से उठो'
इंदौर/ शहर के C-21 मॉल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाने वाली युवती सोनिया खंडेलवाल शनिवार को होश में आ गईं, इसके बाद रात में उसने पुलिस को बयान दर्ज कराए। इससे पहले कि, पुलिस सोनिया के बयान लेती, एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पुलिस के होश उड़ा दिये। दरअसल, सोनिया से बयान दर्ज कराने के लिए जब महिला एसआई सोनिया के बेड के सामने रखी कुर्सी पर बैठी, तभी अचानक घायल अवस्था में सोनिया ने चिल्लाते हुए कहा- वहां मेरा पति शुभम बैठा है, जब से मैं यहां आई हूं, वही मेरी केयर कर रहा है। तुम उसकी गोद में क्यों बैठ रही हो। महिला की बात सुनकर कमरे में मौजद सभी लोग हैरान रह गए। हालांकि, बांद में बयान दर्ज किये गए।
पढ़ें ये खास खबर- 15 दिन पहले शादी, तीन दिन पहले पति की मौत, पत्नी ने लगाई मॉल से छलांग
मॉल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाने वाला महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, देखें CCTV की तस्वीरें...
इंजीनियरों ने मेरे घर को नर्क बना दिया था, उन्हें फांसी हो
सोनिया ने पुलिस को दिये बयान में कहै कि, 15 दिन पहले उनकी शादी हुई थी। हम काफी खुश थे, लेकिन उज्जैन के इंजीनियरों ने मेरे घर को नर्क में बदल दिया। उन्होंने मेरे पति को इतना प्रताड़ित किया कि, वो रातभर सो नहीं पाते थे। वो डरने लगे थे। मुझे निगम के इंजीनियरों की प्रताड़ना के बारे में बताते थे। वे उसे कैसे प्रताड़ित करते थे ये मैं भी अभी नहीं बता सकती, लेकिन उन्होंने मेरे पति की जान ले ली। उन्हें तो फांसी पर चढ़ा देना चाहिए। आप तो उनके खिलाफ कार्रवाई करो। गिरफ्तार करो और सजा दो। उन्होंने मेरे हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। हमने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा, लेकिन उन्होंने मेरा पूरा परिवार तबाह कर दिया। वहीं, डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अभी गंभीर है। उसे ठीक होने में तीन से चार महीने लग सकते हैं।
पढ़ें ये खास खबर- कोरोना का कोहराम : एक दिन में सामने आए रिकॉर्ड 341 पॉजिटिव केस, 7 की मौत
मुझे क्यों बचाया-मा और शुभम आ जाओ
सोनिया ने कहा कि, वो जान देने के लिए ही कूदी थी, लेकिन उसे क्यों बचाया। वो मरना चाहती है। पति के साथ जाना चाहती है। वह बार-बार अपनी मां और शुभम को याद करती है। उन्हें पुकारती है। उसके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ा हुआ है। वह दर्द से लगातार कराह रही है।
Updated on:
13 Sept 2020 01:49 pm
Published on:
13 Sept 2020 01:48 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
