आकाश ने कल जिस अधिकारी को पीटा था, वे रात को अपने घर तो चले गए, लेकिन रातभर उनका परिवार खौफजदा रहा। डर के साए में रात गुजरी। धीरेंद्र बायस से हमने जब बात की तो उनका कहना था कि मैं तो पूरे दिन फील्ड में रहता हूं। मुझे कैसा डर कानून पर विश्वास है। हालांकि परिवार इस घटना को लेकर डरा हुआ है, बच्चों में भी डर है। खासकर घर की महिलाएं। लेकिन मैं पहले की तरह काम करता रहुंगा।