beggers free indore : अगर आप भी सड़क पर रास्ते चलते या सिग्नल पर खड़े भिक्षुक को भीख देते हैं तो सावधान ! क्योंकि अब आपके खिलाफ पुलिस एक्शन ले सकती है। दरअसल, मध्य प्रदेश के इंदौर को भिक्षुक मुक्त करने के अभियान में तेजी लाई जाएगी। इंदौर कलेक्टर ने इसके लिए रणनीति तैयार की है। इसके बाद अब भीख मांगते हुए पकड़े जाने वाले शख्स पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई होगी। यही नहीं, उन लोगों पर भी सख्ती बरती जाएगी जो लोगों पर तरस खाकर ही सही, भिक्षा देकर उनके मांगने के बल को बढ़ावा देते हैं।