
Birthday Special : राहुल द्रविड़ ही बना सके हैं दुनियाभर में सिर्फ ये रिकॉर्ड, सचिन भी रह गए पीछे
भोपाल/ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके राहुल द्रविड़ का नाम क्रिकेट की दुनिया में धुरंधर बल्लेबाजों की श्रेणी में काफीऊपर लिया जाता है। द्रविड़ के कई फेन्स को शायद पता न हो कि, भारत के उस महान बल्लेबाज का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हुआ था। आज ही के दिन यानी 11 जनवरी 1973 के इंदौर के एक मराठी परिवार में जन्म लेने वाले राहुल द्रविड़ को क्रिकेट की दुनिया में मिस्टर भरोसेमंद और दीवार के नाम से जाना गया। यानी क्रिकेट मैदान की पिच पर अगर राहुल मौजूद हैं, तो टीम की जीत बाकि है। फिर भले ही लक्ष्य कितनी ही दूर हो। सोमवार को राहुल द्रविड़ के जन्मदिन पर हम आपको उनके एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं, जो दुनिया का कोई भी खिलाड़ी अब नहीं बना सका। यहां तक की क्रिकेट के 'भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी ये रिकॉर्ड बनाने में नाकाम रहे हैं।
सबसे ज्यादा कैच
अपने क्रिकेट करियर के दौरान राहुल द्रविड़ जितने अच्छे बल्लेबाज माने जाते थे, उतने ही अच्छे फील्डर भी माने जाते थे। राहुल द्रविड़ ज्यादातर स्लिप में फील्डिंग करते थे। राहुल द्रविड़ ने 164 मैचों की 301 पारियों में सबसे ज्यादा 210 कैच लिए हैं। राहुल द्रविड़ का ये रिकॉर्ड अब तक विश्व का कोई भी खिलाड़ी नहीं भी तोड़ सका है।
टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंदे खेलने का रिकॉर्ड
इसके अलावा, राहुल द्रविड़ जब बल्लेबाजी करने आते थे, तो मानो मैदान की पिच से चिपक कर ही रह जाते थे। गेंदबाज गेंद फेंकता रहता था और राहुल द्रविड़ एक छोर पर खड़े रहते थे। राहुल द्रविड़ ने अपने टेस्ट कैरियर में कुल 31,258 गेंदें खेली हैं। राहुल द्रविड़ के बाद सचिन का दूसरा नंबर आता है। सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों में 29, 437 गेंदों का सामना किया है। राहुल द्रविड़ का ये रिकॉर्ड भी अब तक कोई नहीं तोड़ सका है।
सबसे ज्यादा 100 रन की साझेदारी
वहीं, राहुल द्रविड़ ने अपने टेस्ट कैरियर में 66 बार 100 रनों की साझेदारी की है। जबकि 9 बार 200 रनों की। 100 रन से लेकर 199 रनों तक उन्होंने 57 बार साथी खिलाड़ी के साथ साझेदारी की है।
सबसे ज्यादा बार बोल्ड हुए
राहुल द्रविड़ के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार बोल्ड होने का भी रिकॉर्ड है। द्रविड़ अपने टेस्ट करियर में 54 बार बोल्ड हुए हैं। राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के लिए विकेट कीपिंग भी की है।
विधायक निधि से बिना अनुमति बनवा दिया यात्री प्रतीक्षालय, नपा ने तोड़ा - video
Published on:
11 Jan 2021, 4:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.