
छेड़छाड़ का आरोप लगाकर बीच सड़क पर लड़के को डंडे से पीट रही थी लड़की, पुलिस के सामने हुआ ये खुलासा
विदिशा/ मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंज बासौदा में रविवार के दिन घटी एक घटना किसी ड्रामे से कम नहीं थी। माजरा ये था कि, एक लड़की सरेराह एक युवक को डंडे से पीट रही थी। पता चला कि, लड़की युवक को पीटते हुए थाने ले जा रही थी। लड़की के साथ एक अन्य लड़का और भी था, जो बीच बीच में लड़की द्वारा पिटने वाले लड़के को पीट रहा था। पता चला कि, पीटने वाला लड़का लड़की का भाई था, जो चिल्लाते हुए कह रहा था कि, ये लड़की को छेड़ता है। हालांकि, जब मामला थाने पहुंचा तो कुछ और ही हकीकत सामने आई।
छेड़छाड़ का आरोप निकला प्रेम प्रसंग
मामले को लेकर गंज बासौदा थाना प्रभारी ने बताया कि, पता चला है कि, रास्ते भर पीटते समय दोनो भाई-बहन लड़के पर छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे थे। लेकिन, हकीकत में प्रेम प्रसंग को लेकर लड़के की पिटाई की गई थी। हालांकि, मामले थाने में आने के बाद दोनों पक्षों को समझाइश देकर समझौता करा दिया गया है।
प्रेमी की जमकर हुई पिटाई
गंज बासौदा की सड़कों जिस तरह लड़के की पिटाई हो रही थी, उससे मालूम चल रहा था कि, हो न हो लड़की का भाई जिस छेड़छाड़ का आरोप लगा रहा है, वो हकीकत ही होगा। प्रत्यक्षदर्शी भी यही कह रहे थे कि, मनचले को अच्छा सबक मिल रहा है। लड़की लाठी लेकर सरेराह एक युवक को पीटते हुए चल रही थी। इस दौरान लड़की के साथ चल रहे उसके भाई ने भी लड़के की अपने बेल्ट से जमकर पिटाई की थी।
परिवार को पता चल गया था
सिटी कोतवाली टीआई सुमी देसाई के मुताबिक, प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर 20 वर्षीय युवक की लड़की के भाई और बहन मारते हुए थाने लेकर आए थे। दोनों लड़का लड़की बालिग हैं और पिछले 2 साल से प्रेम प्रसंग में बंधे हुए हैं। रविवार को लड़की लड़के के घर पहुंची थी, तभी दोनों परिवारों को इनके अफेयर का पता चला था। इसपर विवाद उतपन्न होने पर लड़की ने अपने भाई के साथ मिलकर प्रेमी को पीटना शुरु कर दिया।
विधायक निधि से बिना अनुमति बनवा दिया यात्री प्रतीक्षालय, नपा ने तोड़ा - video
Updated on:
11 Jan 2021, 3:36 PM IST
Published on:
11 Jan 2021, 3:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.