इस दौरान महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथिजी श्रीनिवासन ने महिला अपराध पर भी चर्चा करते हुए कहा कि, कई मामले राज्य की कानून व्यवस्था से जुड़े हैं। लव जिहाद से जुड़े मामले किसी से छुपे नहीं हैं, लेकिन भाजपा महिलाओं के मुद्दों को लेकर हमेशा से आगे रही है। हालांकि, देश में कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो छोटे-छोटे मुद्दों पर प्रधानमंत्री मोदी को ही दोषी मानने लगते हैं, लेकिन जब ताबिलान में सरेआम महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, तो ये चुपचाप रहकर आंखे मूंदकर उसे देखते हैं।