script

कृषि विधेयक को लेकर भाजपा का किसान समर्थन सम्मेलन आज, कांग्रेस बोली- प्रशासन ने अनुमति कैसे दे दी

locationइंदौरPublished: Dec 16, 2020 04:29:53 pm

Submitted by:

Faiz Faiz Mubarak

सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ण नेता किसानों को कृषि कानून के लाभ और उसके प्रति जागरुक करेंगे।

news

कृषि विधेयक को लेकर भाजपा का किसान समर्थन सम्मेलन आज, कांग्रेस बोली- प्रशासन ने अनुमति कैसे दे दी

इंदौर/ एक तरफ देशभर में कृषि विधेयक को लेकर जगह जगह किसानों के आंदोलन जारी हैं। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा कृषि विधेयक के लाभ एक एक किसान तक पहुंचाने का प्रण लिये हुए हैं। इसी तर्ज पर मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर के दशहरा मैदान पर बुधवार को किसान सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ण नेता किसानों को कृषि कानून के लाभ और उसके प्रति जागरुक करेंगे। सम्मेलान में इंदौर संभाग के सभी जिलों से ट्रैक्टर, बैलगाड़ियों पर किसान पहुंचने लगे हैं। सम्मेलन में शामिल होने वाले किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था भी आयोजन स्थल पर भाजपा द्वारा कराई गई है। यहां कोरोना से बचाव के लिए किसानों को सैनिटाइजर भी दिया जाएगा।

कृषि सुधार विधेयक बिल के विरोध में देशभर में जारी किसान आंदोलन के बीच भाजपा इंदौर में समर्थन में यह संभाग स्तरीय सम्मेलन कर रही है। इसकी जिम्मेदारी खंडवा सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, विधायक रमेश मेंदोला और प्रदेश मंत्री कविता पाटीदार को सौंपी है। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय होंगे। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी संबोधित करेंगे।

 

पढ़ें ये खास खबर- जिला अस्पताल में असुविधाओं से परेशान प्रसूता ने कलेक्टर से की शिकायत, नाराज़ डॉक्टर ने महिला को भगाया


किसान सम्मेलन पर कांग्रेस का सवाल- ‘प्रशासन ने अनुमति कैसे दे दी’

भाजपा के किसान सम्मेलन को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन स सवाल किया है कि, इंदौर में अब भी कोरोना संक्रमण के हालात नियंत्रण से बाहर हैं। ऐसी स्थिति में जहां प्रशासन आमजन पर सख्त रवैय्या अपनाए हुए है, वहीं दूसरी तरफ उसने भाजपा को सम्मेलन करने की अनुमति किस आधार पर दे दी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि, केंद्र सरकार द्वारा कृषि बिल के समर्थन में भाजपा ये आयोजन कर रही है। कांग्रेस संगठन ने आरोप लगाया कि, इंदौर प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि, अगर ऐसा ही है, तो कांग्रेस भी जल्दी ही शहर में कृषि बिल के विरोध आंदोलन करेगी।

 

बारिश की वजह से उतरा करंट, मवेशियों की मौत, देखें वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7y4abr

ट्रेंडिंग वीडियो