इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, अपराधियों को जड़ से उखाड़ कर फेंकना है। चाहे वो अवैध शराब का मामला हो या अन्य अपराधों का मामला हो। सीएम ने स्पष्ट किया कि, ये अपराधी समाज और देश के दुश्मन हैं, इसलिये ऐसे लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सीएम ने हालिया दिनों में हुई गतिविधियों का हवाला देते हए कहा कि, देश विरोधी नारे बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे। देश के विरोध में अगर कोई बात करेगा, तो उसे कुचल दिया जाएगा। भारत और मध्य प्रदेश में रहने वाला हर नागरिक किसी जाति का या धर्म का हो, वो हमारा अपना है। लेकिन, अगर कोई देश के खिलाफ सोचता है, तो वो गलत है।