स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत जवाहर मार्ग ब्रिज से चंद्रभागा ब्रिज होते हुए पागनीसपागा तक सड़क का 800 मीटर लंबी, 24 मीटर चौड़ी बनेगी। इस कार्य की अनुमानित लागत करीब 20 करोड़ रुपए है। इसमें नवलखा (इंदिरा कॉम्पलेक्स) में 25 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी। बनाई जाएगी, जिसमें करीब 7.63 करोड़ रुपए लागत आएगी।साथ ही, पालदा में 30 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी और डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन का काम होगा। इसमें करीब 8.56 करोड़ खर्च होंगे। विधानसभा के 10 वार्डों में सड़क निर्माण, पेवर ब्लॉक, उद्यानों का विकास, स्टॉर्म वॉटर लाईन, नाली निर्माण आदि कार्य किये जाएंगे। इनकी लागत करीब 13.18 करोड़ रुपए आएगी।