झंडावंदन के बाद निधायक जीतू पटवारी ने देश-प्रदेश की जनता समेत इंदौरियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, आजादी का पर्व मनाने की सबसे बड़ी वजह ये है कि, हमारे बच्चों को भी पता चले कि, हमने ये आज़ादी किस तरह हासिल की है। साथ ही, उन्हें ये पता चल सके कि, देश पहले होता है, बाकी सब बाद में। पटवारी ने देश के हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि, आज भारत विश्वभर में सबसे बड़ा बेरोजगार देश बन चुका है। देश के सामने कई चुनौतियां हैं, आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ जो मनमोहन सरकार में 10 फीसदी तक आर्थिक ग्रोथ रही थी, वो अब माइनस में है। कृषि की ग्रोथ भी समाप्त हो चुकी है। इसलिए देश भयावह संकट में है। कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई, वैसे ही इस संकट से बाहर निकालने में सहयोग देगी।