
अब इस तरह कोरोना वायरस से मिलेगी मुक्ति, फॉलो करना होगा ये डाइट प्लॉन!
इंदौर/ देश के सबसे ज़्यादा कोरोना संक्रमित शहरों में से एक मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर ने कोरोना से मुक्ति के लिए कई तैयारियां कर रखी हैं। इन्हीं में से एक है डाइट प्लॉन। इसी के तहत अब जब तक कोरोना के लिए कोई पर्याप्त वैक्सीन नहीं आता, तब तक इसका मुकाबला पौष्टिक खान-पान और खासतौर पर खट्टी चीजों से किया जाएगा। इस संबंध में इंदौर डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने डाइट प्लॉन तैयार किया है। इस डाइट प्लॉन को लेकर दावा किया जा रहा है कि, इस खानपान ने शहर के पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाया। डीआईजी के मुताबिक, जल्द ही ये डाइट प्लॉन शहर के कोविड अस्पतालों में लागू किया जाएगा।
पुलिस पर सफल रहा ये प्रयोग
शहर में कोरोना संकट से लोगों को बचाने के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी संक्रमण की चपेट में आ गए। एक थाना प्रभारी भी संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गवा चुके हैं।ये पुलिस महकमें के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया था। उस दौरान रिसर्च में ये भी सामने आया था कि, जिन लोगों में विटामन-सी की कमी है उन्हें कोरोना वायरस ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। इसी के मद्देनजर इंदौर डीआईजी ने पुलिस जवानों पर एक स्पेशल डाइट प्लॉन का प्रयोग किया, जिसके बेहतर परिणाम भी सामने आने लगे। उन्होंने बताया कि, वियतनाम, कंबोडिया में इस डाइट प्लॉन से कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं। जब इंदौर में एक जवान पर इसका प्रयोग किया गया तो नतीजा उत्साहजनक रहा।
खाने में लो विटामिन सी
डीआईजी हरीनारायणचारी मिश्र के मुताबिक, स्टाफ में एक पुलिस जवान को बुखार था उसे नारियल पानी, विटामिन सी वाले जूस, मौसमी जैसे खट्टे फल और गाजर का जूस दिया गया। इससे डाइट के चलते मरीज में तेजी से रिकवरी हुई, उसका बुखार मात्र दो दिन में ही ठीक हो गया। जवान को होम क्वारंटीन करने के बाद उस पर ये प्रयोग किया गया। डीआईजी के इस नुस्ख़े से इंदौर में 45 से ज्यादा जवानों ने कोरोना को मात दे दी। इस डाइट से पुलिस वालों में एंटी ऑक्सीडेंट और इम्यूनिटी पावर बढ़ गई, जिसके चलते मरीज़ अधिक तेजी से संक्रमण पर विजयी पा सके।
डाइट प्लान से बदल गई जिंदगी
डीआईजी हरीनारायण चारी मिश्र के मुताबिक, एक होम क्वारंटीन पुलिस कर्मी को प्लॉन अनुसार डाइट देने के चार दिन बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव से निगेटिव आई। उसके बाद इसी तरह की डाइट दूसरे पुलिसकर्मियों को भी दी गई, जिसका परिणाम ये रहा कि, पिछले डेढ़ महिने से कोई भी पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित नहीं हुआ। उन्होंने बताया विटामिन-सी वाले और हेल्दी फूड खाने के अच्छे परिणाम सामने आए हैं।
इसमें पहले दिन जवानों को विटामिन सी की लिक्विड डाइट जैसे नींबू पानी, संतरा-मौसंबी का जूस,नारियल पानी दिया गया। दूसरे दिन अल्काइन फूड में थोड़ा ठोस जैसे गाजर, खीरा, प्रोटीन के लिए अंडा या अंकुरित अनाज, दूध, दिन में चाय और गर्म पानी में काढ़ा दिया गया। तीसरे दिन प्रोटीनयुक्त हार्ड फूड जैसे नट्स, बीज, आलू, साबुत अनाज और फलियां दी गईं। इसी रूटीन को लगातार जारी रखना होता है। क्योंकि, ये डाइट प्लॉन इस विधि के अनुसार आगे भी जारी रहता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
कोविड अस्पतालों में DIG का डाइट प्लॉन
कोरोना संक्रमण के बीच मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मी इसे विभाग की अच्छी पहल बता रहे हैं। डीएसपी संतोष कुमार उपाध्याय के मुताबिक, कोरोना के बीच पुलिस जवान ड्यूटी के दौरान ये खुद अपना बचाव नहीं रख पाते। ऐसे में उनकी डाइट का ध्यान रखा जाना जरूरी है। इससे उनकी इम्युनिटी पावर बरकरार रहेगा और संक्रमण का शिकार करने से बचे रहेंगे। डीआईजी की इस पहल का सभी स्वागत कर रहे हैं। डीआईजी का ये डाइट प्लॉन जल्द ही कोविड अस्पतालों में लागू करने की तैयारी की जा रही है।
Published on:
20 Jun 2020, 9:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.