
Eow Raid Indore (फोटो सोर्स: पत्रिका)
EOW Raid Indore: ईओडब्ल्यू की छापेमारी में मंगलवार को 1.74 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति जमा करने वाले नगर निगम के उद्यान प्रभारी चेतन पाटिल पर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। बुधवार को निगमायुक्त शिवम वर्मा ने उसकी सेवा समाप्त कर दी। निगम दफ्तर और पाटिल के गुलमोहर कॉलोनी स्थित घर में छापेमारी के बाद ईओडब्ल्यू एसपी आरएस यादव ने इसकी लिखित जानकारी नगर निगम को दी थी। बुधवार को इस पत्र के मिलते ही निगमायुक्त ने पाटिल पर कार्रवाई की।
मस्टरकर्मी से उद्यान विभाग के प्रभारी बने पाटिल की भूमिका शुरू से संदिग्ध रही। वह अधिकांश समय उद्यान विभाग में ही रहा। उस पर शहर में हरियाली बढ़ाने की जिम्मदारी थी, पर पौधों की खरीद में गड़बड़ी की शिकायत मिली। बताते हैं, पाटिल को 20 साल की नौकरी में वेतन से 15-17 लाख मिले, पर ईओडब्ल्यू की जांच में 1.74 करोड़ की संपत्ति मिली।
पूरा मामला जानने यहां पढ़ें खबर: उद्यान प्रभारी चेतन पाटिल निकला करोड़ों का आसामी, कई बड़े घोटाले होंगे उजागर
Published on:
19 Jun 2025 09:31 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
