शहर के गोविंद नगर में चूड़ी बेचने वाले तसलीम अली की सामूहिक पिटाई का मामला खासा तूल पकड़ने लगा है। रविवार देर रात शहर में लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया था। हालांकि, सेंट्रल कोतवाली थाना प्रभारी ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। टीआई बीडी त्रिपाठी ने रात में थाने के बाहर भीड़ लेकर नारेबाजी करने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने के मामले में अब्दुल रउफ निवासी जूनीं, मुमताज निवासी आजाद नगर समेत करीब दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, थाना घेराव करने आई भीड़ माहोल बिगाड़ने का प्रयास कर रही थी, जिसकी वजह से उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।