31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Global Investors Summit 2023 : पहले दिन ही खुल गया खजाना, एमपी में 60 हजार करोड़ निवेश करेगा अडानी ग्रुप

अडानी एग्रो ऑयल और गैस के प्रणव अडानी का कहना है कि, उनके समूह की प्रदेश में खनिज, ऊर्जा, कृषि, नवकरणीय ऊर्जा और कोयले के क्षेत्र में 60 हजार करोड़ के निवेश करने की योजना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 Jan 2023, 5:48 PM IST

News

पहले दिन ही खुल गया खजाना, एमपी में 60 हजार करोड़ निवेश करेगा अडानी ग्रुप

मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में बुधवार से शुरु हुई दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 से मध्य प्रदेश को मिलने वाले लाभ के रुझान सामने आने लगे हैं। इंदौर के ब्रिलियंट क्नेंशन सेंटर में चल रहे आयोजन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली शुभारंभ किया। इस मौके पर मुखंयमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुनिया भर से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, देश में आई.टी. का अगला डेस्टीनेशन इंदौर बनेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा- विकसित भारत के लिए मध्य प्रदेश का महत्व है। आस्था, पर्यटन से एग्रीकल्चर और स्किल डेवलपमेंट तक मध्य प्रदेश अजब भी है, गजब भी है और सजग भी है। मध्य प्रदेश में ये समिट ऐसे समय हो रही है, जब भारत की आजादी का अमृत काल शुरू हो चुका है।

यह भी पढ़ें- शहर में घूम रहे हैं यमराज, लोगों को रोककर दे रहे चेतावनी, वीडियो वायरल


इन क्षेत्रों में 60 हजार करोड़ खर्च करेगा अडानी ग्रुप

इस मौके पर अडानी एग्रो ऑयल और गैस के प्रणव अडानी का कहना है कि, उनके समूह की प्रदेश में खनिज, ऊर्जा, कृषि, नवकरणीय ऊर्जा और कोयले के क्षेत्र में 60 हजार करोड़ के निवेश करने की योजना है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने के संबंध में चर्चा के दौरान अडानी ने कहा कि, इसे हम अपना कर्तव्य समझेंगे। समूह अपनी जरूरतों के आधार पर युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए राज्य में कौशल उन्नयन की गतिविधियां संचालित करेगा। इसके अलावा जानकारी ये भी सामने आई है कि, अडानी ग्रुप मध्य प्रदेश में अस्पताल खोलने पर भी विचार कर रहा है।

यह भी पढ़ें- 3 अलग - अलग ATM मशीनों से लाखों की चोरी, गैस कटर से काटकर रुपये ले उड़े चोर


84 देशों से आए 447 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि

बता दें कि, 11 और 12 जनवरी यानी दो दिवसीय इस ग्लोबल समिट में 84 देशों के 447 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। इसके अलावा, इसमें सभी जी-20 के प्रतिनिधि, 5 हजार से ज्यादा उद्योगपति और प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। बुधवार शाम चार से साढ़े 5 बजे के बीच आईटी, पर्यटन, लॉजिस्टिक एंड वेयर-हाउसिंग, अर्बन एरिया में इंफ्रा-स्ट्रक्चर डेवलपमेंट विषय पर सत्र आयोजित हुए हैं।

महाकाल लोक पहुंचे प्रवासी भारतीय, देखें वीडियो