इंदौर/ मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर में जहां त्योहारी सीजन बीतने के बाद एक बार फिर कोरोना संक्रमण की रफ्तार में बढ़ोतरी दर्ज होने लगी है। वहीं, बुधवार को हाई कोर्ट इंदर खंडपीट में सरकार इस बात का जवाब नहीं दे पाई कि, अस्पतालों में कोरोना मरीजों के शवों के साथ हो रही दुर्गति को रोकने के लिए क्या कदम उठा रही है। शासन को मामले में चल रही जनहित याचिका में जवाब देना था, लेकिन सरकारी वकील ने कोर्ट से इसपर जवाब देने के लिए चार हफ्तों का समय मांगा है। इधर, नीमा अस्पताल ने भी कोर्ट को जवाब देने के लिए तीन दिन के समय की मांग की थी, जिसकी मंजूरी उसे भी मिल गई है। मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी।