मोबाइल ने खोला मौत का राज
4 दिन पहले कल्याणी के पिता ने जगदीश वैश्य ने डीआईजी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद कल्याणी के मोबाइल की जांच की गई तो मामले में नया खुलासा हुआ। सुसाइड करने से पहले कल्याणी ने चार टैक्स्ट मैसेज अपनी आंटी को भेजे थे जिनमें उसने अपनी मौत के लिए पति सागर को जिम्मेदार ठहराया था। जिसमें से एक मैसेज में कल्याणी ने लिखा है कि सागर जेठानी ही मेरे मरने का कारण है।उसके भाई सुमित ने हमारा रिश्ता खत्म करा दिया। दोनों ने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा, वो सिर्फ मेरा यूज कर रहा था और अब पति बनकर मुझे अपनाने से इंकार कर रहा है।