इंदौर की स्मार्ट सिटी में बाधा बनी 56 दुकानों की भी काया पलटकर इंदौर ने उपलब्धि हासिल की है। 56 दुकान पर अक्सर ही जाम लगा रहता था, लोग परेशान रहते थे। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इसे 56 दिन में ही पूरा कर लिया गया। यहां पैदल चले के लिए फुटपाथ समेत अन्य सुविधा जोड़ दी गई। सुविधा बढ़ीं तो बाजार में हर दिन 6 हजार की बजाय 15 हजार लोग आने लगे। रेवेन्यू भी बढ़ने लगा। इंदौर ने इंटिग्रेटेड कंट्रोल सेंटर भी बनाया, इसका फायदा प्रापर्टी और वाटर कलेक्शन में, कोरोनाकाल में सीसीटीवी से पूरे शहर पर निगरानी समेत ट्रैफिक सिस्टम मैनेजमेंट आदि की सुविधा हुई।