31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, MAIL ने मचाया हड़कंप

Indore Airport : एयरपोर्ट अथॉरिटी को मिला धमकी भरा ये मेल किसी Nobody नाम की मेल आईडी से मिला है। पुलिस के साथ बीडीएस और डॉग स्क्वॉर्ड की टीम बारीकी से सर्चिंग कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 21 Jun 2024, 12:31 PM IST

Indore Airport

Indore Airport :मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। हैरानी की बात ये है कि ये धमकी सीधे एयरपोर्ट डायरेक्टर के मेल पर आई। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी को मिला धमकी भरा ये मेल किसी Nobody नाम की मेल आईडी से मिला है। फिलहाल, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तत्काल इसकी सूचना एरोड्रम थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज किया और एयरपोर्ट पर सर्चिंग अभियान शुरु कर दिया है।

बीते दो महीनों के भीतर ये तीसरी बार है, जब इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इससे दो दिन पहले ही इंदौर के साथ साथ भोपाल, ग्वालियर समेत देशभर के 50 से अधिक हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। अभी उन धमकियों की पड़ताल खत्म हुई भी नहीं थी कि एक बार फिर इंदौर एयरपोर्ट को मिली इस धमकी ने प्रबंधन को सकते में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें- हज यात्रा के बीच अबतक 1 हजार से अधिक यात्रियों की मौत, एमपी से गए 3 हाजियों को लेकर आई बुरी खबर

BDS और डॉग स्क्वॉर्ड का सर्चिंग अभियान जारी

शुक्रवार की सुबह इंदौर एयरपोर्ट के डायरेक्टर के मेल पर नोबडी नाम के एक अज्ञात मेल आईडी से ये धमकी मिली है, जिसे एयरपोर्ट प्रबंधन ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल इसकी शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही एरोड्रम थाना पुलिस के साथ साथ बीडीएस और डॉग स्क्वॉर्ड की टीमें मौके पर पहुंची और सर्चिंग अभियान शुरु किया गया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक सामने आए अपडेट के अनुसार अबतक की सर्चिंग में कोई भी संदिग्ध सामान या व्यक्ति एयरपोर्ट पर नजर नहीं आया है। फिलहाल, एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी करते हुए अंदर आने वाले हर शख्स या सामान की गहनता से छानबीन की जा रही है।