28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 जून से धीरे-धीरे अनलॉक होगा शहर, जानिए कैसे हटेगा लॉकडाउन

कलेक्टर (collector) ने दिए एक जून से शहर में लॉकडाउन (lockdown) खोलने के संकेत...सबसे पहले खोली जाएंगी किराना दुकानें..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 21 May 2021, 6:54 PM IST

unlock.png

3 days left to unlock 2021: avoid lockdown again, accept these rules

इंदौर. इंदौर (indore) शहर में भी एक जून से लॉकडाउन में रियायत मिलने लगेगी। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह (collector manish singh) ने इस बात के संकेत दिए हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने शहर में 10 दिन के लिए लगाए गए सख्त लॉकडाउन के दौरान ही इस बात के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि 1 जून से लॉकडाउन में रियायतें दी जाएंगी और धीरे-धीरे सभी दुकानों को खोले जाने की प्लानिंग की जा रही है। बता दें कि इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन संभाग के जिलों में 1 जून से धीरे-धीरे लॉकडाउन खोले जाने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें- ट्वीट को लेकर ट्रोल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया

1 जून से अनलॉक होगा शहर
इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने शुक्रवार को बताया कि फिलहाल शहर में 10 दिन के सख्त लॉकडाउन लागू करने के दौरान अनलॉक की ओर इशारा किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में 10 दिनों का सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। और एक जून से लॉकडाउन में रियायत देनी शुरु की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि 1 जून से राशन दुकानें खुली रहेंगी हालांकि उनके लिए समय निर्धारित किया जाएगा। जिसके बाद थोक और कंस्ट्रक्शन को खोलने पर विचार किया जा रहा है और फिर धीरे-धीरे सभी दुकानों को खोला जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि शहर के जिन भी हिस्सों में कोरोना के केस ज्यादा होंगे वहां सख्ती कर कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- पति का काटा चालान तो पत्नी ने SDM पर तानी चप्पल, देखें वीडियो


इंदौर में तेजी से सुधर रहे हालात
बता दें कि कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुके इंदौर में तेजी से हालात सुधर रहे हैं और कोरोना संक्रमितों की संख्या में भी दिन ब दिन कमी आ रही है। यहां पॉजिटिविटी रेट 9% पर आ चुकी है और अभी जो केस सामने आ रहे हैं, वे ए-सिंप्टोमैटिक ज्यादा हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि कि पॉजिटिव रेट अभी और घटेगा। इसलिए अब यहां लॉकडाउन हटाने पर विचार किया जा रहा है।

देखें वीडियो- लेडी कॉन्स्टेबल का महिला को पीटते वीडियो वायरल