इंदौरPublished: Sep 27, 2022 12:30:03 pm
Ashtha Awasthi
इन सभी के साथ सबसे खास मालवा-निमाड़ के लजीज व्यंजनों का जायका पर्यटकों को उपहार में मिलता है...
इंदौर। पर्यटन सर्किट के मामले में इंदौर अनूठा है। यहां से 100 किमी के दायरे में धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, नदी पर्यटन व प्राकृतिक पर्यटन वाले स्थान हैं। धार्मिक पर्यटन के लिए दो ज्योतिर्लिंग उज्जैन व ओंकारेश्वर हैं तो ऐतिहासिक पर्यटन के लिए मांडू की सुंदरता मन मोहती है। नदी पर्यटन में नर्मदा का तट और चोरल घाट से बहती नदी आकर्षण का केंद्र है। शहर के आसपास वन व पहाड़ भी हैं। शहर अपने आप में सांस्कृतिक नगरी भी है। इन सभी के साथ सबसे खास मालवा-निमाड़ के लजीज व्यंजनों का जायका पर्यटकों को उपहार में मिलता है।