फिर इनमें से एक युवक कपिल से गले मिला और उसके गले में ही चाकू घोंप दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी भाग निकले। ज्यादा खून बहने से कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के अनुसार कपिल और उसके साथी बैठकर बातें कर रहे थे तभी बदमाशों ने उन पर हमला किया.प्रापर्टी ब्रोकर की हत्या क्यों की गई, इसकी जांच की जा रही है।