29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लव ट्रायंगल में पिटाई : प्यार में पड़े आशिक की पुराने प्रेमी ने कर दी पिटाई, पिटने वाले ने थाने में कहा- मेरे साथ लूट हो गई

प्रेम त्रिकोण में दो आशिकों के बीच हुआ विवाद, समझाइश के बाद भी नहीं माना तो युवती के पुराने प्रेमी ने कर दी पिटाई, पुलिस जांच में पकड़ा गया झूठ।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Apr 2021, 12:54 AM IST

news

लव ट्रायंगल में पिटाई : प्यार में पड़े आशिक की पुराने प्रेमी ने कर दी पिटाई, पिटने वाले ने थाने में कहा- मेरे साथ लूट हो गई

इंदौर/ मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित तेजाजी नगर थाने में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बचपन से चले आ रहे प्यार में जब तीसरा शख्स बीच में आने लगा, तो पुराने प्रेमी ने उसे समझाने की कोशिश की। इसपर भी नया आशिक नहीं माना तो, तो युवती के पुराने प्रेमी ने युवक को पीट दिया। अब जो युवक पिटा, वो किसी को बता भी नहीं सकता था कि, उसे मार क्यों पड़ी, तो वो एक मनघड़ंत लूट की कहानी बनाकर शिकायत करने थाने पहुंच गया। पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश की, तो पता चला कि, मामला लव ट्राएंगल का है और पिटने वाला युवक झूठे मामले में मारने वाले युवक को फंसाना चाहता है। फिलहाल, पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।

पढ़ें ये खास खबर- रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं मिलने से हाहकार, प्रोडक्शन बंद होने से बिगड़े हालात, जल्द नॉर्मल होगी सप्लाई


फरियादी ने पुलिस को सुनाई ये कहानी

पुलिस के अनुसार, विनोद (बदला नाम) तेजाजी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि, तीन बदमाशों ने उसे रोका और मारपीट करके सात हजार रुपए लूटकर ले गए। बदमाशों ने उसकी बाइक भी गड्ढे में फेंक दी। इसके बाद पत्थरों से उसकी बाइक तोड़ दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि, वो लूट करने वालों को पहचानता है। पुलिस को शिकायतकर्ता की कहानी पर संदेह हुआ।


पुलिस को हजम नहीं हुआ माजरा

पुलिस को ये बात हजम नहीं हो रही थी कि, आखिर लूट करने वालों ने उससे बाइक छीनने के बाद उसे गड्ढे में क्यों फेंक दिया, यहीं नहीं साथ में बाइक की तोड़फोड़ भी की। शक इस बात पर भी हुआ कि, जब लुटेरे इतने खतरनाक थे कि, उन्होंने पीड़ित की बाइक और रुपये छीन लिये थे, तो उसका मोबाइल फोन क्यों नहीं छीना। इसके अलावा, कोई भी लुटेरा किसी ऐसे शख्स के साथ लूट क्यों करेगा, जो उसे जानता हो, बखोल शिकायतकर्ता के वो आरोपियों को जानता है।


पुलिस पड़ताल में सामने आई ये बात

इसपर पुलिस को शिकायतकर्ता के आरोपों पर शक हुआ तो, उसने फरियादी से घटना स्थल पर ले चलने की बात कही। घटना स्थल पर पहुंचने पर पुलिस को वहां कोई भी ऐसी परिस्थिति नजर नहीं आई, जिसके आधार पर फरियादी की बात पर यकीन किया जा सके। इसपर पुलिस द्वारा फरियादी से ही कड़ी पूछताछ की, तो पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने युवती के पुराने प्रेमी को थाने बुलाकर पूछा, तो पता लगा कि, एक लड़की के प्यार में पड़े दो लड़के आपस में लड़ पड़े हैं और पिटने वाला झूठी कहानी लेकर पीटने वाले युवक को फंसाने की साजिश के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराने आया था।

सीएम शिवराज बोले- मध्य प्रदेश में फिलहाल नहीं लगेगा टोटल लॉकडाउन, धर्मगुरुओं से लिये सुझाव

[typography_font:14pt;" >15 साल से करता आ रहा है प्यार

तेजाजी नगरथाना प्रभारी आरडी कानवा के मुताबिक, मामले की जांच की गई, तो पता चला कि विनोद ने जिस युवक के खिलाफ शिकायत की, वो युवक पिछले 15 वर्षों से एक लड़की से प्रेम करता है। लड़की शहर की एक निजी कंपनी में काम करती है। विनोद भी वहां पर काम करता है। उनके बीच में बातचीत होने लगी। जब इस बात की जानकारी 15 साल से प्रेम करने वाले युवक को लगी तो, उसे ये अच्छा नहीं लगा कि उसके 15 साल पुराने प्यार के बीच में कोई आए। इसपर उसने विनोद को समझाने की कोशिश की, जिसपर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर 15 साल से लड़की से प्यार कर रहे आशिक ने विनोद की पिटाई कर दी। पिटाने के बाद विनोद सीधी शिकायत लेकर थाने जाता, तो लड़की का नाम भी बीच में आता, इसलिये उसने पीटने वाले युवक को सबक सिखाने के लिये पुलिस के सामने लूट की कहानी बताई। फिलहाल, पुलिस ने अब दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

रेमडेसिविर दवा की कमी, दुकानों पर लंबी कतार- Video