
Mahakumbh Viral Girl Monalisa : प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ(Mahakumbh 2025) मेले में इंदौर की मोनालिसा खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। रोजाना इनके कई वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस वायरल वीडियो में मोनालिसा ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान(Sara Ali Khan) से अपने कनेक्शन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मोनालिसा के इस खुलासे ने देशभर के लोगों को हैरान कर दिया है। जानिए इंदौर की साधारण माला बेचने वाली मोनालिसा का बॉलीवुड और एक्ट्रेस सारा अली खान से कनेक्शन पर बड़ा खुलासा…
साधारण माला बेचने वाली मोनालिसा(Monalisa) महाकुंभ में जाते ही सोशल मीडिया पर वायरल(Mahakumbh Viral Girl) हो गई। यूजर्स ने मोनालिसा को 'कत्थई आंखों वाली' और नेचुरल ब्यूटी नाम से देशभर में मशहूर कर दिया। महाकुंभ मेले में अब लोग मोनालिसा से मिलने का मौका नहीं छोड़ रहे है। हर कोई उनकी तस्वीर अपने कैमरे में कैद करना चाहता है। इसी बीच मोनालिसा का एक नया वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। दरअसल महाकुंभ मेले में माला बेचने के दौरान एक शख्स ने मोनालिसा(Monalisa) से सारा अली खान(Sara Ali Khan) और बॉलीवुड से जुड़ा एक सावल पूछ लिया। शख्स ने पूछा कि, 'मोनालिसा आप सज-संवर के जब एक फिल्म की शूटिंग में गई थी तो क्या उन्होंने बोला था कि इन लड़कियों को मत लो वरना ये हिरोइन को भी फेल कर देंगी। क्या ऐसा हुआ था ?
इसके जबाव में मोनालिसा(Monalisa) बताती है कि, 'हां ये सच है ऐसा हुआ था। मेरे कान की इयररिंग्स, नाक की कील निकलवा दी थी और लिपस्टिक भी हटा दिया था। यहां तक की आंखों के काजल भी हटाने को कहा। फिल्म वाले कह रहे थे कि हीरोइन तो यही दिख रही है और हीरोइन तो पीछे ही रह जाएगी। इसलिए मेरा सारा श्रृंगार उतरवाया गया था।'
फिल्म के बारे में पूछने पर मोनालिसा ने बताया कि, वह सारा अली खान की फिल्म थी। बता दें कि सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की शूटिंग मध्यप्रदेश के इंदौर में हुई थी। इस कारण शायद हो सकता है कि मोनालिसा के सारे दावे सच हो।
Updated on:
22 Jan 2025, 1:22 PM IST
Published on:
22 Jan 2025, 12:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.