30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्वालियर-चंबल में बाढ़ का असर : कई ट्रेने की गईं निरस्त, कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट

मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में बने बाढ़ के हालात को देखते हुए कई ट्रेनों की समय सारणी में हदलाव किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Aug 2021, 7:08 PM IST

News

ग्वालियर-चंबल में बाढ़ का असर : कई ट्रेने की गईं निरस्त, कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट

इंदौर/ उत्तरी मध्य प्रदेश में जारी बारिश से ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्पन्न हुए बाढ़ के हालात देखते हुए पश्चिम-मध्य रेलवे ने बारिश और जलभराव के चलते कई ट्रेनों को निरस्त किया है।

पढ़ें ये खास खबर- युवती ने रोते हुए लगाई गुहार : हमारा गांव एक टापू पर बसा है, पानी तेजी से हमारी ओर बढ़ रहा है, हमें बचा लीजिये


इन ट्रेनों के लिये जारी हुए आदेश

गुरुवार को इंदौर से चंड़ीगढ़ की और जाने वाली इंदौर-चंडीगढ़ स्पेशल (09307) ट्रेन को डायवर्ट किया गया है। ये ट्रेन मक्सी से होते हुए गुना, बीना, झांसी होकर रवाना होगी। इसके अलावा, रतलाम-इंदौर-ग्वालियर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा भिंड स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 6 अगस्त तक नहीं चलेगी।

पढ़ें ये खास खबर- CM हाउस पहुंचा फर्जी नोटशीट मामला : गिरोह सरगना का चौंकाने वाला बयान, कहा- 'नोटशीट हम नहीं, कोई और गिरोह भेज रहा है'


ये ट्रेनें निरस्त की गईं हैं:

-01126-ग्वालियर-इंदौर-रतलाम एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को निरस्त रही।

पढ़ें ये खास खबर- लगातार बढ़ रहे बिजली के दामों का विरोध : कांग्रेस ने लालटेन जलाकर किया बिजली दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, बिलों की होली जलाई

ये ट्रेने डाइवर्ट की गईं हैं:

-इंदौर-जोधपुर स्पेशल ट्रेन बुधवार को वाया चित्तौड़गढ़, अजमेर, फुलेरा, मेड़ता रोड होकर रवाना हुई।

41 साल बाद हाकी टीम ने रचा इतिहास - देखें Video