देश के सबसे स्वच्छ शहर वाले जिले इंदौर के लिए एक अहम आदेश जारी हुआ है। दरअसल, जिलेभर में अब खुला बोरवोल छोड़ने वाले को बड़ी मुसीबत का सामना तो करना पड़ेगा ही साथ ही साथ खुले बोरवेल की सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए का ईनाम देने का आदेश जारी किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर आशीष सिंह की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। पंचायत स्तर पर भी खुले बोरवेल को बंद करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।