जादौन के अनुसार, पहले जहां 60 हजार रुपए तक एक ओर का किराया था, अब आने-जाने का किराया जनवरी में 26 हजार रुपए तक है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण का असर यात्री संख्या पर सबसे ज्यादा पड़ा है। इंदौर से दिसंबर में जहां रोजाना सात हजार लोगों की आवाजाही होती थी, तो वहीं अब ये संख्या घटकर करीब 5 हजार तक आ पहुंची है। मौजूदा स्थिति तो ये है कि, कई फ्लाइट्स निरस्त भी हो रही हैं। बढ़ते संक्रमण के चलते लोग विदेश यात्रा करने से बच रहे हैं।