26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सनसनीखेज : घर की दहलीज पर एकलौते बेटे की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

पिता बोले- कई दिन से बेटी को परेशान कर रहा था आरोपी, जीजा के साथ घर आया और किया विवाद...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 Jun 2022, 7:32 PM IST

murder.jpg

इंदौर. इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां एकलौते बेटे की घर की दहलीज पर हत्या कर दी गई। आरोपी कई दिन से परिवार की युवती को परेशान कर रहा था। वारदात वाली रात आरोपी अपने जीजा के साथ युवती के घर आ धमका और दरवाजा खटखटाया। युवती के पिता ने दरवाजा खोला तो उन्हें अपशब्द कहे। बेटा बाहर निकला तो उससे मारपीट कर सीने में चाकू घोंप दिया जिससे युवक की मौत हो गई। वहीं बीच बचाव करने आई युवती के साथ भी आरोपियों ने धक्का मुक्की जिसके कारण उसे भी चोट आई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घर की दहलीज पर एकलौते बेटे की हत्या
मृतक युवक के पिता ने बताया कि वे फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर हैं। रविवार रात उनकी पत्नी, तीन बेटी और बेटा खाना खाकर सोने चले गए। रात 11 बजे आरोपी आकाश अपने जीजा के साथ उनके घर आया और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो आकाश व उसका जीजा अभद्रता करते हुए गाली गलौच करने लगा। शोर सुनकर बेटा बाहर आया तो उसके साथ मारपीट शुरु कर दी और इसी दौरान बेटे के दोनों कंधे व सीने पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान आरोपियों ने पिता पर भी चाकू से वार किया।

यह भी पढ़ें- मोबाइल-पर्स चोरी हुआ तो गर्ल्स कॉलेज की छत पर खुदकुशी करने चढ़ी छात्रा, देखें वीडियो


युवती के खींचे बाल
पिता और भाई का बचाने पहुंची युवती के बाल खींचकर आरोपी ने उसे तार पर धकेल दिया। इससे उसे भी चोट आई है। फर्श पर घायल पड़े बेटे को परिवार के सदस्य निजी अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान रात करीब 12 बजे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। टीआइ सोनी ने बताया, वारदात की सूचना पर तत्काल केस दर्ज किया गया और डेढ़ घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के नाम आकाश साहू और राकेश साहू हैं।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता बोला- 'पत्नी किसी और से बात करती थी, कई बार मना किया था', जानें पूरा मामला