31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मरीजों को रियायती दरों पर मिलेगा इलाज, ये जांचें भी होगी

- छावनी में बना चमेली देवी अग्रवाल रेडक्रास ब्लड बैंक एवं डायग्नोस्टिक सेंटर- पहले दिन हुआ 400 से अधिक मरीजों का परीक्षण  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Reena Sharma

•

Updated: 10 Aug 2019, 2:29 PM IST

indore

मरीजों को रियायती दरों पर मिलेगा इलाज, ये जांचें भी होगी

इंदौर. मरीजों को अब रियायत दर पर इलाज मिलेगा और जांचें होंगे। शुक्रवार को दो डाक्टरों ने अपनी सेवाएं देना भी शुरू कर दी है। गरिमामय कार्यक्रम में छावनी में नवनिर्मित चमेली देवी अग्रवाल रेडक्रास ब्लड बैंक एवं डायग्नोस्टिक सेंटर का लोकार्पण हुआ। लोकापर्ण सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर लोकेश जाटव, समाजसेवी विनोद अग्रवाल एवं पुरूषोत्तम अग्रवाल ने किया। इस सेंटर के भवन का निर्माण विनोद अग्रवाल फाउंडेशन ने किया है, भूमि शासन की रेडक्रास सोसायटी ने प्रदान की है और इसे संचालित करने का दायित्व अपोलो हॉस्पिटल को सौंपा गया है।

पातालपानी और बावनिया कुंड के बीच तैयार होगा साइकिल ट्रैक, ये सुविधाएं भी होगी

फाउंडेशन के प्रमुख विनोद अग्रवाल ने बताया सेंटर पर नाममात्र के शुल्क पर शहर के आम लोगों की चिकित्सकीय जांचें हो सकेंगी। कार्यक्रम में अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप के सीईओ अखिलेश पिल्लई, राजश्री हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अशोक वाजपेयी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, अरविंद बागड़ी, एडीएम दिनेश जैन, विधायक महेंद्र हार्डिया, नीना अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल एवं वैश्य समाजों के पदाधिकारी शामिल थे।

मुट्ठीभर कांग्रेसी देख नाराज स्वतंत्रता सेनानी ने ठुकराया सम्मान, बोले - दिखावा क्यों कर रहे हो?

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का शुरू

इस मौके पर नवनिर्मित भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर के तीन दिनी आयोजन का शुभारंभ भी हुआ। यहां 20 से अधिक बीमारियों का जाने माने चिकित्सकों ने नि: शुल्क परीक्षण कर लगभग 400 मरीजों की जांचें कीं। शनिवार को सुबह 9 बजे से पुन: शिविर का आयोजन होगा।