होटल में चल रहा था देह व्यापार
बताया जा रहा है कि भोपाल में पीएम नरेन्द्र मोदी के आने के चलते पूरे प्रदेशभर में अलर्ट है। इसी के चलते इंदौर में भी पुलिस होटलों की सर्चिंग का अभियान चला रही है। शनिवार की सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने विजय नगर इलाके के होटल लव में सर्चिंग की तो वहां चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। पुलिस ने यहां से 5 लड़कियों और 6 लड़कों को पकड़ा है जिनमें सोनू ठाकुर और प्रदीप जोशी नाम के दो दलाल भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने से होटल में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जो युवतियां पकड़ी गई हैं उनमें से एक बांग्लादेश, एक कोलकाता, एक खंडवा और दो मुंबई की रहने वाली हैं। जिन्हें ठेके पर बुलाया गया था।