इंदौर/ इन दिनों कोरोना काल के चलते सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने के लिए मध्य प्रदेश समेत देशभर के लगभग सभी कम-ज्यादा स्टाफ वाले ऑफिसेज में वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था कर दी गई है। ऐसे में लगभग सभी ऑफिसेज के कर्मचारी अपने घरों में रहकर काम कर रहे हैं। इस व्यवस्था को दफ्तरों में लागू करने से अधिक से अधिक लोगों के संपर्क में आने से तो बचा जा सकता है, लेकिन इसका एक बड़ा नुकसान भी जल्दी ही सामने आने लगा है। अकसर लोग अपने तय समय तक ऑफिस का काम तो कर ही रहे हैं, इसके अलावा, साथ में मोबाइल और टीवी देखना कई लोगों के लिए बड़ी समस्या का कारण बनता जा रहा है।