बताया जा रहा है कि, एसआई जिस महिला के साथ पकड़ाया है, उसके अपने पति से विवाद चल रहा है। ये भी जानकारी सामने आई है कि, पति की शिकायत के सिलसिले में ही पिछले दो महीने से सुरेश के संपर्क में आई है। यहां तक की सुरेश कई बार महिला के घर आने जाने लगा। गुरुवार सुबह महिला के परिजन और पड़ोसियों ने एसआई को महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि, सुरेश नशे में तो था ही, पकड़े जाने के बावजूद परिवार के लोगों को ही गालियां देने लगा। जबकि उसकी स्थिति खुद आपत्तिजनक थी, जिसके चलते परिवार की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा।