इंदौर. इंदौर में एक पापी पिता ने अपनी 13 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। बच्ची ने पापी पिता की करतूत जब रोते रोते मां को बताई तो मां के पैरों के नीचे जमीन खिसक गई। बच्ची ने बताया कि पिता घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप करते थे। सच्चाई का पता चलने के बाद मां बच्ची को लेकर थाने पहुंची और आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।