घर पहुंचकर धमकाया, रेप किया
पीड़िता छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया है कि सगाई के बारे में पता चलने के बाद अनवर घर आया और धमकाते हुए मुस्लिम धर्म अपनाकर शादी करने का दबाव बनाया। इसी दौरान उसने उसके साथ रेप भी किया और धमकी दी कि अगर उससे शादी नहीं की तो रेप की बात सभी को बता देगा। छात्रा ने किसी तरह परिजन को पूरी घटना बताई और फिर हिंदूवादी संगठनों की मदद से थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अनवर को गिरफ्तार कर लिया है वो सिकंदराबाद कॉलोनी सदर बाजार का रहने वाला है।