28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

56 लोगों को बम से उड़ाकर मारने वाले आतंकी को मिली पैरोल, जाने क्यों गुजरात से एमपी लाया गया

15 साल पहले शफीक को गुजरात एटीएस ने सीरियल ब्लास्ट में लिप्त होने पर गिरफ्तार किया था। ब्लास्ट में 56 लोगों की मौत हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 17 Jul 2023, 5:19 PM IST

terrorist shafiq ansari

56 लोगों को बम से उड़ाकर मारने वाले आतंकी को मिली पैरोल, जाने क्यों गुजरात से एमपी लाया गया

मध्य प्रदेश के इंदौर में शहर के दौलतगंज इलाके में एक आतंकी मोहम्मद शफीक अंसारी को गुजरात पुलिस पैरोल पर लाई है। बताया जा रहा है कि, उसे दो राज्यों गुजरात और मध्यप्रदेश की कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच इंदौर लाया गया है। बताया जा रहा है कि, शफीक अंसारी को पैरोल पर लाने का कारण उसकी पत्नी रिजवाना की मौत है, जिसके बाद दो राज्यों की पुलिस शफीक को रिजवाना के माता पिता से मिलवाने यहां लाई है।

आपको बता दें कि, 15 साल पहले गुजरात में हुए सीरियल बम ब्लास्ट में 56 लोगों की मौत के बाद गुजरात एटीएस ने मोहम्मद शफीक को मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया था। मोहम्मद शफीक मूल रूप से मध्य प्रदेश के उज्जैन का रहने वाला है, वहीं शफीक अंसारी के आतंकी सफदर नागौरी और आमिर परवेज का साथी भी रहा है।

यह भी पढ़ें- पिकनिक मनाने नहर पर गए 8 दोस्‍त, 2 डूबे, 18 घंटे बाद 12 कि.मी दूर इस हाल में मिली लाशें


पत्नी की मौत पर आतंकी को मिली पैरोल

कुछ दिन पहले शफीक अंसारी की पत्नी रिजवाना की मौत हो गई थी, जिसके बाद अब गुजरात और एमपी पुलिस की टीमें सोमवार को शफीक को शहर के दौलतगंज में रहने वाले रिजवाना के माता-पिता से मिलवाने लाई थी।

यह भी पढ़ें- कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, दरवाजे काटकर निकालने पड़े शव


दो राज्यों के 47 पुलिसकर्मियों की निगरानी में लाया गया इंदौर

रिजवाना की मौत के बाद कोर्ट द्वारा शफीक को पैरोल दिया गया है, जिसके चलते गुजरात पुलिस के 17 और इंदौर के 30 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की एक संयुक्त टीम की निगरानी में शफीक को दौलतगंज स्थित उसके ससुराल लाया गया है। मामले को लेकर डीसीपी मनीष अग्रवाल का कहना है कि, सुरक्षा की दृष्टि से शफीक को रात होते ही थाने लाकर रखा जाएगा।