जानकारी के अनुसार वारदात इंदौर के पलासिया थाना इलाके की है। जहां 3 नकाबपोश बदमाशों ने पहले शोरूम के बाहर पहले कपड़े का टेंट लगाया, फिर जैसे ही ताला तोड़ने का प्रयास किया तो अलार्म बज गया। अलर्ट सीधे दुकान मालिक के मोबाइल पर पहुंचा। वारदात तेजस जायसवाल की कुबेर ज्वेलर्स शोरूम की है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी की सूचना शोरूम संचालक ने सबंधित पुलिस थाने को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख चोर दुकान से भागने में कामयाब हो गए। फिलहाल, पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।