इंदौर. इंदौर में पति के तानों से परेशान एक नवविवाहिता ने पहले अपनी 4 चार महीने की मासूम बच्ची को जहर खिलाया और फिर खुद जहर खाकर खुदकुशी कर ली। जहर खाने के कारण मां-बेटी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बेटी पैदा होने के बाद से ही पति पत्नी को ताने दिया करता था जिसके कारण नवविवाहिता ने बेटी के साथ खुदकुशी कर ली। करीब 6 महीने पहले युवती ने नाबालिग रहते हुए घर से भागकर लव मैरिज की थी।