Valentine Week 2025 : ‘प्यारी अवनि, तुम्हारी हंसी किसी मीठी धुन जैसी है, तुम्हारी आंखों में जो जादू है, वो मेरी दुनिया को रोशन कर देता है…’ यदि आपको ऐसा खूबसूरत लव लेटर मिले तो आप सोचेंगे कि यह किसी रोमांटिक आशिक ने लिखा होगा लेकिन असल में इसे एआइ यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने लिखा है? जी हां, वेलेंटाइन वीक 2025 में एआइ जनरेटेड लव लेटर्स का क्रेज बढ़ रहा है। जहां कभी कपल्स अपने दिल की बातें कागज पर उकेरते थे, अब एआइ उनका ‘लव गुरु’ बन गया है।