30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किन्नर के पास मिला हथियारों का जखीरा, 11 पिस्टल, 8 देसी कट्टे समेत कई जिंदा कारतूस जब्त

क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पिस्टल और 8 देसी कट्टे समेत 8 जिंदा कारतूस जब्त किये। साथ एक किन्नर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 31 Aug 2022, 4:50 PM IST

News

किन्नर के पास मिला हथियारों का जखीरा, 11 पिस्टल, 8 देसी कट्टे समेत कई जिंदा कारतूस जब्त

इंदौर. मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर क्राइम ब्रांच हथियारों का जखीरा पड़का है। क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पिस्टल और 8 देसी कट्टे समेत 8 जिंदा कारतूस जब्त किये हैं। पुलिस ने इस मामले में हथियारों के जखीरे के साथ एक किन्नर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले में आगे की जांच में जुट गई है। वहीं, पुलिस अभी ये पता लगाने में जुटी है कि, क्या किसी बड़ी वारदात के लिए ये हथियार इंदौर लाया गया था या इन हथियारों की तस्करी की जाती है।पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


बता दें कि, क्राइम ब्रांच द्वारा ये बड़ी कार्रवाई शहर के राजेंद्र नगर इलाके में की है। पुलिस ने तस्करों के पास से 11 पिस्टल और 8 देसी कट्टा समेत 8 जिंदा कारतूस जब्त किया हैं। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक किन्नर भी शामिल है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि, पकड़े गए चारों आरोपियों में किन्नर ही मुख्य सरगना है। राजेंद्र नगर इलाके में हथियार की सप्लाई करने गिरोह का सरगना आया था। पुलिस को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हथियारों के जखीरे के साथ आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- गोरक्षा के नाम पर महिला को पीटा, वो हाथ जोड़ती रही, भीड़ पीटती रही, विरोध में जयस ने किया प्रदर्शन


आरोपियों से पूछताछ जारी

गिरफ्तार आरोपियों से क्राइम ब्रांच द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस तस्करों के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। साथ ही, ये लोग कब से और कहां-कहां हथियार की तस्करी करते हैं, इसकी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल, मामले में पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि, संपूर्ण पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

कोबरा सांप ने उगले अंडे, हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने