script

फाइव स्टार होटल में सात फेरे लेने वाला दूल्हा एक महीने बाद करोड़ों लेकर फरार

locationइंदौरPublished: Nov 20, 2021 05:26:51 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

शादी के एक महीने बाद लुटेरा दूल्हा करीब ढाई करोड़ रुपए लेकर अमेरिका फरार…

lotera_dulha_1.jpg

,,

इंदौर. लुटेरी दुल्हन के बाद अब लुटेरे दूल्हे का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इंदौर का रहने वाला लुटेरा दूल्हा शादी के एक महीने बाद करीब ढाई करोड़ रुपए लेकर अमेरिका भाग गया है। पत्नी व उसके परिवारवालों ने लुटेर दूल्हे के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि फरेबी सॉफ्टवेयर इंजीनियर दूल्हा इससे पहले दो लड़कियों के साथ भी इसी तरह से लूट चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

lotera_dulha_2.jpg

ढाई करोड़ लूटकर अमेरिका भाग दूल्हा
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के शांति निकेतन में रहने वाला विशाल अग्रवाल सॉफ्टवेयर इंजीनियर है उसके पिता प्रॉपर्टी का काम करते हैं। 25 अप्रैल को विशाल की शादी राजस्थान के उदयपुर के ताज लेक पैलेस में निधि अग्रवाल से हुई थी। निधि ने पिता ने सगाई में विशाल को 70 लाख रुपए कैश, शादी में 50 तोला सोना, 300 ग्राम चांदी के जेवरात समेत 90 लाख रुपए का दहेज दिया था। फाइव स्टार होटल में शादी की रस्में हुई थीं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद भी विशाल पत्नी निधि के जरिए लगातार ससुराल से पैसे मंगाता रहा। शादी के करीब एक महीने बाद काम का कहकर अमेरिका चला गया और अब निधि को पता चला है कि विशाल इससे पहले भी दो लड़कियों के साथ शादी के नाम पर इसी तरह से लूट कर चुका है। निधि ने मुंबई में विशाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें- मौत से पहले वीडियो कॉल- महिला बोली बेरहमी से पीटा, सीने पर पैर रखकर खड़ा हो गया

lotera_dulha_3.jpg

पत्नी को बहाने से भेजा मायके
निधि ने बताया कि विशाल के अमेरिका जाने के बाद सास-ससुर व अ्य रिश्तेदारों ने उसे साजिश कर मायके भेज दिया। जब काफी दिनों तक विशाल से संपर्क नहीं हुआ तो उसने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि विशाल इससे पहले भी दो बार शादी कर चुका है और शादी के आठ दिन बाद ही भाग गया था। दोनों शादियों में अच्छा दहेज लेने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने पति विशाल के सास थी उसके माता-पिता के खिलाफ भी पत्नी निधी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

देखें वीडियो- हैकर ने वायरल वीडियो में बताया ठगी का तरीका

https://www.dailymotion.com/embed/video/x85oxbt

ट्रेंडिंग वीडियो