इंदौर/ मानव तस्करी समेत 32 से ज्यादा मामलों में फरार इनामी जीतू सोनी के अवैध कब्जों और अवैध कारोबारों के खिलाफ जहां एक तरफ शासन-प्रशासन की सख्त कार्रवाई चल रही है, वहीं सोशल मीडिया पर जीतू को तंजानिया का सांसद बताया जा रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर बीते दो दिनों से एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है, एमपी का इनामी मानव तस्कर तनजानिया में सांसद। यही नहीं, इंटरनेट पर जीतू सोनी सर्च करने पर सामने आने वाली वीकिपीडिया की विंडो में भी उसे सांसद बताया जा रहा है। सोशल मीडिया परवायरल हो रहे पोस्ट का हवाला इसी से दिया जा रहा है।