23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / प्रेम प्रसंग में खुद को दी ऐसी खौफनाक मौत, सुनकर ही रूह कांप जाए

प्रेम प्रसंग में खुद को दी ऐसी खौफनाक मौत, सुनकर ही रूह कांप जाए

प्रेम प्रसंग में खुद को दी ऐसी खौफनाक मौत, सुनकर ही रूह कांप जाए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 22 Jun 2019, 1:17 PM IST

love

प्रेम प्रसंग में खुद को दी ऐसी खौफनाक मौत, सुनकर ही रूह कांप जाए

इंदौर. एक युवक ने प्रेम प्रसंग में चल रहे विवाद में खुद को यातना देने के साथ आखिरकार खौफनाक तरीके से मौत को गले लगा लिया। तीन बार वह पहले अपना हाथ व गला काट चुका था। बच गया तो फिर मरने के लिए एसिड पी लिया। इसके बाद भी जान नहीं निकली तो आखिरकार फांसी लगाकर जिंदगी खत्म कर ही ली।

must read : अब पैरेंट्स भी कर सकेंगे बच्चों की स्कूल बस और वैन की जांच

प्राप्त जानकारी के अनुसार कनाडिय़ा इलाके में वैभवनगर निवासी सूरज पिता वासुदेव (21) ने गुरुवार को घर में फांसी लगा ली। भाई करण ने बताया कि दोपहर 3 बजे वह घर आया था। इसके बाद सीधे अपने कमरे में चला गया। शाम ६ बजे वह फांसी पर लटका मिला। परिजन उसे फंदे से उतार कर एमवाय अस्पताल लाए।

युवती से प्रेम प्रसंग में चल रहा था विवाद

करण ने बताया कि सूरज का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों फोन पर काफी बात करते थे। दोनों के बीच संभवत: कोई विवाद चल रहा था। पहले भी सूरज आत्महत्या की कोशिश कर चुका है। उसने पहले अपना गला और हाथ की नस काट ली थी। तब परिवार ने इलाज करवाया तो जान बच गई। इसके बाद एक बार उसने एसिड पी लिया था। युवती से उसका क्या विवाद है यह परिजन को नहीं पता।

must read : पति के नौकरी पर जाते ही, पहुंचा घर, महिला का गला घोंटने के बाद खुदने भी लगा ली फांसी

शुक्रवार को एमवाय अस्पताल में उसका पोस्टमॉर्टम हुआ। जांचकर्ता एएसआई टीएस टैगोर ने बताया प्रेम प्रंसग के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है। परिवार व युवती के बयान लेकर आत्महत्या की वजह पता की जाएगी। कनाडिय़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।