नर्इ दिल्ली। वालमार्ट इंडिया ने शनिवार को भारत में अपने 22वें बी2बी कैश एंड कैरी स्टोर खोलने की घोषणा की। यह लुधियाना में दूसरा और पंजाब में छठा बेस्ट प्राइस मॉडर्न होलसेल स्टोर है। यह नया स्टोर खुलने के साथ ही बी2बी ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ एकीकृत हो गया है, और ऑनलाइन जाने वाला यह कंपनी का 22वां बेस्ट प्राइस स्टोर बन गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वालमार्ट इंडिया इस स्टोर से 'प्रति दिन कम कीमतों पर' उत्तम मर्चेडाइज व स्थानीय उत्पादों की विस्तृत रेंज मुहैया कराएगी, खरीदारी के खास विकल्प, डोर स्टैप डिलिवरी और सुविधाजनक भुगतान समाधान प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनका लाभ लुधियान एवं आसपास के 100 किलोमीटर के दायरे में मौजूद व्यापारियों को मिलेगा।