20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Forbes की ‘ग्लोबल 2000’ लिस्ट भारत की 58 कंपनी शामिल, रिलायंस इंडस्ट्रीज की बढ़ी रैंक

अमेरिकी मैग्जीन फोर्ब्स मैग्जीन ने 2018 की 'ग्लोबल 2000' लिस्ट जारी की है। लिस्ट में शामिल भारतीय कंपनियों में बैंक और पेट्रोलियम सेक्टर की कंपनियां ऊपर हैं।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jun 10, 2018

Mukesh

Forbes की 'ग्लोबल 2000' लिस्ट भारत की 58 कंपनी शामिल, रिलायंस इंडस्ट्रीज की बढ़ी रैंक

नर्इ दिल्ली। दुनिया की 2000 लिस्टेड कंपनियों में भारत की 58 कंपनियों में अपनी जगह बनार्इ है। खास बात यह है कि मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस लिस्ट में पिछले साल के मुकाबले अपनी पोजिशन को स्ट्रांग को किया है। वास्तव में अमेरिकी मैग्जीन फोर्ब्स मैग्जीन ने 2018 की 'ग्लोबल 2000' लिस्ट जारी की है। लिस्ट में शामिल भारतीय कंपनियों में बैंक और पेट्रोलियम सेक्टर की कंपनियां ऊपर हैं। टॉप-10 भारतीय कंपनियों में 3 पेट्रोलियम कंपनियां और 3 बैंक शामिल हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन भारतीय कंपनियों का नाम शामिल है?

टाॅप पर आरआईएल
लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) 23 पायदान के सुधार के साथ 83 नंबर पर रही है, जो पिछले साल 106 नंबर पर थी। आरआईएल ने सबसे मूल्यवान भारतीय कंपनी के तौर पर खुद को कायम रखा है। इसका मार्केट कैप 6.23 लाख करोड़ रुपए (93.1 अरब डॉलर) है। हालांकि मार्केट कैप के मामले में फिलहाल टीसीएस 6.69 लाख करोड़ के साथ भारत में सबसे ऊपर है लेकिन फोर्ब्स ने 4 पैमानों के आधार पर रैकिंग दी है। फोर्ब्स ने बिक्री, मुनाफा, संपत्ति और मार्केट वैल्यू को ध्यान में रखते हुए 12 महीने के आंकड़ों का एनालिसिस कर कंपनियों की रैंकिंग की है।

बैंकों की स्थिति में हुआ सुधार
भारतीय कंपनियों में एचडीएफसी बैंक दूसरे स्थान पर रही है। फोर्ब्स की नई लिस्ट में इसकी रैकिंग 56 पायदान सुधार के साथ 202 हो गई है। इसकी मार्केट कैप 5.33 लाख (77.6 अरब डॉलर) करोड़ है। 2017 में ये फोर्ब्स की लिस्ट में 258वें नंबर पर थी। 2.43 लाख करोड़ रुपए मार्केट वैल्यू वाली एसबीआई भारतीय कंपनियों में 10वें नंबर पर है।

5 तेल-गैस कंपनियां शामिल





























तेल कंपनियांरैंक
ओएनजीसी266
इंडियन ऑयल270
बीपीसीएल672
एचपीसीएल951
गेल1402

भारतीय आईटी कंपनियां





















कंपनीरैंक
टीसीएस404
इंफोसिस653
विप्रो909

टाटा की स्थिति हुआ खराब
फोर्ब्स की लिस्ट में 2 ऑटो कंपनियों को भी जगह मिली है। इनमें टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल हैं। टाटा मोटर्स की रैकिंग 95 पायदान फिसली है। ये 290 से फिसलकर 385वें नंबर पर आ गई है।