रिपोर्ट में बताया गया कि देश में इंटरनेट उपयोग करने के मामले में ग्रामीण क्षेत्रों में लैंगिक अंतर अधिक है। भारत में जहां शहरी क्षेत्रों में 62 फीसदी इंटरनेट उपयोगकर्ता पुरुष हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 72 फीसदी पुरुष ही इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि केरल, तमिलनाडु और दिल्ली में महिला इंटरनेट उपयोगकतार्ओं का अनुपात अधिक है। महीने भर में सक्रिय रहने वाले 45.1 करोड़ उपयोगकर्ताओं में से 38.5 करोड़ 12 वर्ष से अधिक आयु के हैं। जबकि 6.6 करोड़ पांच से 11 वर्ष की आयु वर्ग में शामिल हैं, जो परिवार के सदस्यों के मोबाइल या कंप्यूटर पर इंटरनेट का उपयोग करते हैं।