28 मई को फाइनली पश्चिम बंगाल के उड़ानों को इजाजत देने के बाद अब पूरे देश के लिए फ्लाइट्स शुरू हो चुकी है । लेकिन बंगाल ने पूरे दिन में सिर्फ 10 फ्लाइट्स को आने और जाने की इजाजत दी है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडू सरकार के फ्लाइट शुरू करने के फैसले से सहमत नही थे लेकिन अब तीनों राज्यों ने हामी भर दी है। महाराष्ट्र और चेन्नई में हर दिन 25 फ्लाइट्स को इजाजत मिली है।