नई दिल्ली।Philips ने भारत में अपनी लेटेस्ट LED TV की नई रेंज पेश कर दी है। फिलिप्स के इस नए टीवी रेंज में सात नॉन-स्मार्ट और स्मार्ट टीवी शामिल हैं। यूरोपियन डिजाइन के साथ फिलिप्स की इस रेंज की कीमत 9,990 हजार से लेकर 1 लाख 49 हजार तक होगी। ये टीवी 22 इंच से 65 इंच LED स्क्रीन के मॉडल में है। 65 इंच के एलईडी टीवी ambilight टेक्नोलॉजी से लैस है जिसका फिलिप्स ने पेटेंट भी करवाया है। बता दें ambilight टेक्नोलॉजी में टीवी के तीनों साइड में स्मार्ट एलईडी लाइट लगे होते हैं जो टीवी में चल रहे कंटेंट के हिसाब से अपना रंग बदलते हैं। ए़डवांस पिक्चर क्वालिटी के साथ साथ फिलिप्स के इस नए रेंज के टीवी के जरिए आप ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीम भी कर सकेंगे।