5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर खरीदेंगे ये सिम कार्ड तो मुफ्त में मिलेगा 5 लाख रुपए का मुफ्त जीवन बीमा

इस खास सिम को खरीदने पर आपको 2.5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा आैर 5 लाख रुपए का जीवन बीमा मिलेगा। वो भी बिल्कुल मुफ्त।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 1 Jun 2018, 10:49 AM IST

Patanjali SIM CARD

अगर खरीदेंगे ये सिम कार्ड तो मुफ्त में मिलेगा 5 लाख रुपए का मुफ्त जीवन बीमा

नर्इ दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा था कि एक सिम कार्ड खरीदने पर आपको लाखों रुपए का स्वास्थ्य बीमा या जीवन बीमा मिल सकता है, वो भी बिल्कुल मुफ्त। आप ये सुनकर जरूर अचंभित हुए होंगे लेकिन ये सच है। इस बात को सच किया है योग गुरू बाबा रामदेव। पतंजलि बड़े तेजी से देश के एफएमसीजी बाजार में अपनी पकड़ बना चुकी है लेकिन अब ये दूसरे क्षेत्रो में भी उतरने की कोशिश है। आपने बाबा रामदेव के 'स्वेदशी समृद्धि सिम कार्ड' के बारे में खबर तो पढ़ा ही होगा। बीएसएनएल के साथ पतंजलि ने जो सिम कार्ड लाॅन्च किया है उससे टेलिकाॅम सेक्टर की दूसरी कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। टेलिकाॅम सेक्टर पहले ही जियाे के धमाल से अभी पूरी तरफ उबर नहीं पार्इं है आैर अब उन्हें बाबा रामदेव का ये स्वदेशी सिम कार्ड कड़ी चुनौती दे सकता है।


मिलेगा 5 लाख रुपए का जीवन बीमा

बाबा रामदेव के इस नए सिम कार्ड की तमाम खुबियों में से एक सबसे बड़ी खुबी है कि इस सिम कार्ड को खरीदने पर ग्राहक को 2.5 लाख रुपए का स्वास्थय बीमा मुफ्त में मिलेगा। यही नहीं इसके साथ ही आपको 5 लाख रुपए का जीवन बीमा भी मुफ्त में मिलेगा। लेकिन अभी इसके लिए सबसे बड़ा पेंच ये है कि बाबा रामदेव का ये स्वदेशी सिम कार्ड केवल पतंजलि कर्मचारियों के लिए है। हालांकि इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही इसे आम लोगों के लिए भी लाॅन्च किया जा सकता है। यदि ये सिम अाम लोगों के लिए लाॅन्च किया जाता है आैर आप इस सिम कार्ड को खरीदते हैं ताे अापको पतंजलि के सभी उत्पाद पर 10 फीसदी का डिस्काउंट भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें - फुस्स हुआ बाबा रामदेव का 'Kimbho', कुछ ही घंटों में प्लेस्टोर से हुआ गायब

पतंजलि कर्मचारियों को मिल रहा ये प्लान

बाबा के इस खास सिम के लिए मात्र 144 रुपए का रिचार्ज कराना होगा जिस पर 2जीबी डेटा आैर अनलिमिटेड काॅलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही यूजर्स को 100 एसएमएस की भी सुविधाएं मिलेंगी। मीडिया खबरों के मुताबिक जब इस सिम को अाम लोगों के लिए लाॅन्च कर दिया जाएगा तो इस सिम कार्ड के जरिए पतंजलि उत्पादों की खरीद पर 10 फीसदी की छूट भी दी जाएगी। इसके साथ ही इस सिम के आैर भी अन्य फायदे अापको मिलने वाले हैं।

सरकारी टेलिकाॅम कंपनी बीएसएनएल के साथ मिलकर किया था लाॅन्च

एक खास इवेंट में बाबा रामदेव ने इस सिम को लाॅन्च किया। इस मौके पर बाबा रामदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, बीएसएनएल के स्वेदशी नेटवर्क है आैर पतंजलि आैर बीएसएनएल का लक्ष्य देश सेवा है। कंपनी का लक्ष्य चैरिटी करना है। उन्होंने कहा कि हमारा नेटवर्क सस्ते काॅल आैर डेटा पैकेज के साथ आपको हेल्थ आैर लाइफ इंश्योरेंस भी देगा। इस पर बीएसएनएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, पतंजलि का ये प्लान बीएसएनएल का बेस्ट प्लान है। इसके तहत आपको 144 रुपए में अनलिमिटेड काॅलिंग के साथ-साथ 2जीबी डेटा आैर 100 एसएमएस मिलेगा।