17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Etihad Airways के कर्मचारियों को सितंबर महीने से मिलेगी राहत, जानिए क्या है पूरा मामला

सितंबर महीने से दिसंबर महीने तक सिर्फ 10 फीसदी ही होगी कर्मचारियों की सैलरी में कटौती अगस्त महीने तक एयरवेज कर्मचारियों की सैलरी में की जा रही थी 25 से 50 फीसदी की कटौती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 7 Sep 2020, 4:21 PM IST

Etihad Airways

Etihad Airways employees will get relief from the month of September

नई दिल्ली। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया की सभी एयरलाइन कंपनियों को कोरोना वायरस की वजह से काफी नुकसान हुआ है। जिसका असर उनके कर्मचारियों की सैलरी में देखने को मिला। कई देशों की एयरलाइन कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती और सैलरी में भी डिडक्शन किया। जिसमें आबू धाबी की मशहूर एयरलाइन एतिहाद एयरवेज ( Etihad Airways ) भी शामिल है। वहीं कंपनी ने अपने कर्मचारियों को राहत के साथ थोड़ा झटका भी दिया है। एतिहाद एयरलाइन ने सैलरी कटौती की मियाद को दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है, वहीं सैलरी कटौती सिर्फ 10 फीसदी की करने का फैसला किया है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर एतिहाद की ओर से किस तरह का फैसला किया गया है।

यह भी पढ़ेंः- देश के 69 पेट्रोल पंप पर लगाए जाएंगे Electric Vehicle Charging Kiosk

अब सिर्फ 10 फीसदी होगी कटौती
आबू धाबी की एतिहाद एयरवेज ने अपने कर्मचारियों को हल्का झटका देते हुए वेतन कटौती की मियाद को दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। पहले एयरलाइन ने अगस्त के लिए वेतन कटौती के लिए बोला था। उस दौरान कंपनी ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में 25 से 50 फीसदी की कटौती की थी। अब इस कटौती में भी राहत दी है। अब कर्मचारियों की सैलरी में सिर्फ 10 फीसदी की कटौती की जाएगी। जानकारों की मानें तो एतिहाद की ओर से उठाया यह कदम आने वाले दिनों के लिए अच्छे संकेत की ओर इशारा कर रहा है। देश और दुनिया की बाकी कंपनियां भी एतिहाद को देखकर इस तरह का कदम उठाने की हिम्मत दिखा सकती हैं।

यह भी पढ़ेंः-आखिर कौन सा है Vodafone Idea Postpaid Plan, जिस पर ट्राई की टेड़ी नजर

एमिरेट्स ने किया सितंबर के अंत तक सैलरी कटौती का फैसला
वहीं दूसरी ओर एतिहाद की प्रतिद्वंद्वी एयरलाइन कंपनी एमिरेट्स की ओर से भी कर्मचारियों को निकाला है। वहीं सितंबर महीने के अंत तक कर्मचारियों की सैलरी कटौती करने का फैसला किया था। वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों को स्वैच्छिक अवैतनिक अवकाश लेने को भी कहा है। आपको बता दें कि एविएशन इंडस्ट्री पर कोरोना वायरस की वजह से बड़ी मार पड़ी है। हवाई यात्रा की डिमांड को काफी कम कर दिया है। जिसकी वजह से एयरलाइंस को नकदी को संरक्षित करने के लिए मजबूर किया है।